
Andhra Pradesh: मुहर्रम के मातम के दौरान आग के कुंड में कूदा बुजुर्ग, मौत
Zee News
कुरनूल (Kurnool) जिले में मुहर्रम (Muhrram) के मौके पर जलाए गए आग के कुंड में कूदने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस ने अप्राकृतिक मौत (Unnatural Death) का मामला दर्ज कर लिया है.
कुरनूल (आंध्र प्रदेश): आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के कुरनूल (Kurnool) जिले में मुहर्रम के मौके पर एक दुखद घटना हो गई. मातम मनाने के इस मौके के लिए जलाए गए अलाव (पीरला गुंडम) में कथित तौर पर एक व्यक्ति कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई. गड्ढा बनाकर उसमें आग जलाने को पीरला गुंडम कहते हैं. यह घटना गुरुवार की है. ओवक पुलिस के सब-इंस्पेक्टा जगदीश्वर रेड्डी ने बताया कि मृतक 60 साल का था और बहुत नशे में था. रेड्डी ने कहा, कुरनूल जिले के ओवक ग्रामीण मंडल के काशीपुम गांव के वेंकट सुब्बैया (60) बहुत शराब पीता था. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक गुरुवार की रात वह सनकेसुला गांव में मुहर्रम के पहले की शाम में बनाए गए 'पीरला गुंडम' (Peerla Gundam) को देखने गया था. वह पूरी तरह से नशे में था. उसने कई बार आग में कूदने की कोशिश की और मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और पुलिस ने उसे 2 बार बचा लिया. उसने पुलिस की नजरों से बचकर फिर से कोशिश की और आग के कुंड (Fire Pit) में कूद गया.More Related News
