
Amul का दूध हुआ इतने रुपये तक महंगा, जानिए अमूल गोल्ड समेत दूसरे सामानों की नई कीमतें
Zee News
Amul Milk Price: अमूल को-ऑपरेटिव सोसाइटी ने बढ़ते लागत की वजह से दूध की कीमतों में इज़ाफ़े का फैसला किया है.
नई दिल्ली: कोरोना वबा के दर्मियान जहां पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से अवाम परेशान हैं, वहीं, अब खाने-पीने के सामानों की कीमतों में भी इज़ाफ़ा देखने को मिल रहा है. अब लोगों को दूध के लिए भी पहले से ज्यादा रुपये खर्च करने पड़ेंगे. अमूल ने दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर तक का इज़ाफ़ा कर दिया है. नई कीमतें 1 जुलाई 2021 से लागू हो जाएंगी. बढ़ते लागत की वजह से हुआ दूध की कीमत में इज़ाफ़ा रिपोर्ट के मुताबिक, अमूल को-ऑपरेटिव सोसाइटी ने बढ़ते लागत की वजह से दूध की कीमतों में इज़ाफ़े का फैसला किया है. मुल्क की तमाम रियासतों में नए दाम गुरुवार यानी 1 जुलाई 2021 से लागू होंगे. इसके साथ ही अब अमूल गोल्ड का भाव 58 रुपये प्रति लीटर हो गया है. दिल्ली, एनसीआर समेत मुल्क भर में अमूल दूध के दामों में बढ़ोतरी हो गई है.More Related News
