
AMU Admission 2021: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में PG कोर्सेज के लिए एडमिशन शुरू, जानिए क्या है आख़िरी तारीख़
Zee News
AMU ने ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए भी एडमिशन का अमल शुरू कर दिया है. कोर्सेज के लिए दर्खास्त जमा करने की आखिरी तारीख 8 जुलाई (बिना लेट फीस के) और 15 जुलाई (लेट फीस के साथ) है.
अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में मुख़्तलिफ़ पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज के लिए एडमिशन का अमल शुरू हो गया है. ख्वाहिशमंद उम्मीदवारों को एडमिशन के लिए यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट amucontrollerexam.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा. रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 20 जुलाई (बिना लेट फीस के) और 27 जुलाई 300 रुपये लेट फीस के साथ है. फॉर्म और फीस दोनों ही ऑनलाइन जमा करना होगा. यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, ख्वाहिशमंद उम्मीदवारों को रिलेटेड कोर्स के लिए दर्खास्त भरते वक्त अहलियत के लवाज़िमात पूरे करने होंगे. अगर इन आवश्यकताओं में से कोई एक भी छूट गया तो फॉर्म रद्द कर दिया जाएगा.More Related News
