
AMU में पहली बार पहुंचे CM Yogi, कोरोना के हालात का लिया जायजा
Zee News
अलीगढ़ के AMU में बीते दिनों 16 प्रोफेसर व कर्मचारियों का निधन हुआ. जिसमें 10 का निधन कोरोना संक्रमण के कारण कैंपस में हुआ. चार लोगों की मृत्यु अन्य बीमारी से हुई और दो लोगों का निधन दिल्ली में हुआ.
लखनऊः कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने की खातिर सूबे में किए गए चिकित्सा प्रबंधों का आंकलन करने के क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़, मथुरा और आगरा का भ्रमण कर रहें हैं. अपने इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले अलीगढ़ पहुंचे. बतौर सीएम पहली बार पहुंचे योगी यह पहला मौका है, जब सूबे के कोई मुख्यमंत्री अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय पहुंचे हैं. विश्वविद्यालय वर्ष 1920 में सर सैयद अहमद खान द्वारा स्थापित किया गया था. वर्ष 1921 में भारतीय संसद के एक अधिनियम के माध्यम से इसे केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया.More Related News
