)
AMCA में लगेगा Rolls Royce का इंजन? मैदान में उतरी ब्रिटिश कंपनी; साशी ने डिफेंस मार्केट का बढ़ाया पारा
Zee News
AMCA Project Fighter jet: रॉल्स रॉयस भारतीय रंग में रंगने को तैयार है. ब्रिटिश कंपनी इंजन कंपनी हर कीमत पर भारत के 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट का कॉन्ट्रैक्ट चाहती है, जिसके तहत रॉल्स रॉयस भारत में स्वदेशी फाइटर जेट इंजन बनाएगी. रॉल्स रॉयस की इंडिया एक्जिक्यूटिव साशी मुकुंदन ने इसकी पुष्टि की है.
AMCA Project Fighter jet: भारत के 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट में ब्रिटिश इंजन कंपनी रॉल्स रॉयस भी इंट्रेस्ट दिखा रही है. इसके लिए कंपनी बड़े पैमाने पर तैयारी कर रही है. सबसे पहले कंपनी ने भारत में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने वाली है. रॉल्स रॉयस का लक्ष्य AMCA के इंजन पर है. भारत में रॉल्स रॉयस स्वदेशी फाइटर जेट के इंजन का निर्माण करेगी. इसकी पुष्टि खुद रॉल्स रॉयस इंडिया की एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट साशी मुकुंदन ने की है. साशी ने स्पष्ट कहा है कि कंपनी भारत में बड़ा निवेश करने जा रही है और AMCA के लिए इंजन डेवलपमेंट इस निवेश का केंद्र होगा.
