)
AMCA कॉन्ट्रैक्ट के लिए 3 कंपनियों में जोरदार टक्कर! अब पैसा बदलेगा गेम, बिडिंग में होगा फैसला
Zee News
AMCA project: भारत का AMCA प्रोजेक्ट निर्णायक चरण में है. पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट के लिए 7 में से सिर्फ 3 निजी कंपनियां शॉर्टलिस्ट हुई हैं, HAL बाहर है. अब सबसे कम बोली (L1) देने वाली कंपनी को प्रोटोटाइप और भविष्य का उत्पादन सौंपा जाएगा.
AMCA project: भारत का एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) कार्यक्रम अब एक बेहद अहम मोड़ पर पहुंच गया है. यह भारत का स्वदेशी पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट बनाने का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है, जो आत्मनिर्भर रक्षा निर्माण की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. इस प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी DRDO के तहत एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) के पास है. पिछले साल कई कंपनियों ने इसमें दिलचस्पी दिखाई थी. कुल 7 कंपनियों/कंसोर्टियम ने बोली लगाई, लेकिन कड़ी तकनीकी जांच के बाद सिर्फ 3 निजी कंपनियां ही अगले चरण में पहुंच पाई हैं. खास बात यह है कि इस बार HAL (हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड) को इस चरण से बाहर कर दिया गया है, जो अब तक ऐसे प्रोजेक्ट्स में सबसे बड़ी सरकारी कंपनी रही है.
