)
AMCA का 'मोस्ट' सीक्रेट Missile तैयार! DRDO-IAF चुपके से यहां कर रहे फिट, दुश्मन एयर-डिफेंस को करेगी हिट
Zee News
DRDO cruise missile for AMCA: AMCA प्रोजेक्ट भारत का सबसे बड़ा रक्षा प्रोजेक्ट है, जिसे 5th जनरेशन का सच्चा फाइटर जेट बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है. इस पीढ़ी के जेट की सबसे महत्वपूर्ण खूबी यह है कि यह दुश्मन के रडार को आसानी से चकमा दे सकता है.
DRDO cruise missile for IAF AMCA: इंडियन एयरफोर्स की हवाई ताकत को सातवें आसमान पर ले जाने की तैयारी है. जिसका सारा दारोमदार AMCA लड़ाकू विमान पर है. फिलहाल 5वीं पीढ़ी का ये फाइटर जेट डेवलपमेंट फेज में है. ऐसे में, इसकी स्टील्थ क्षमता को बरकरार रखने के लिए DRDO ने एक बड़ा फैसला लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, DRDO और IAF मिलकर भारत के महत्वाकांक्षी 5th जनरेशन फाइटर जेट AMCA के लिए एक अत्याधुनिक और छोटे आकार की क्रूज मिसाइल विकसित करने पर काम कर रहे हैं. इस मिसाइल को खास तौर पर AMCA के इंटरनल वेपन बे यानी विमान के अंदर बने हथियारों के डिब्बे में रखने के लिए डिज़ाइन किया जा रहा है.
