)
Ajit Pawar: अजित पवार की बातों में छिपे हैं कई इशारे, यूं ही नहीं कहलाते सियासत के 'दादा'!
Zee News
Ajit Pawar Politics: महाराष्ट्र में आज शपथ ग्रहण समारोह होना है. समारोह में अजित पवार डिप्टी CM पद की शपथ लेंगे. उन्होंने कल ही कह दिया था कि मेरा शपथ लेना तय है. कल हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस से अजित पवार के बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं.
नई दिल्ली: Ajit Pawar Politics: इशारों से मोहब्बत ही नहीं, बल्कि सियासत भी की जाती है... आज महाराष्ट्र में नई सरकार के मुखिया का शपथ ग्रहण समारोह है. उनके साथ दो उपमुख्यमंत्री भी शपथ ले सकते हैं. इसमें एक नाम तो अजित पवार का तय है, ये हम नहीं खुद अजित पवार कह चुके हैं. बुधवार को हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में NCP नेता अजित पवार ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि इनका (शिंदे) तो शाम तक समझ आएगा, लेकिन मैं तो शपथ लेने वाला हूं. इस वाकये के जरिये अजित पवार ने कई सियासी संदेश दे दिए. यही कारण है कि अजित को सियासत का 'दादा' भी कहा जाने लगा है.
