
Air Force के लिए अर्ली वार्निंग एयरक्राफ्ट बनाएगा DRDO, अब आसमान में रहेगी पैनी नजर
Zee News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली रक्षा मामलों की कैबिनेट कमिटी ने बुधवार को भारतीय वायुसेना के लिए करीब 11 हजार करोड़ की 6 नए एयरबोर्न अर्ली वॉर्निंग एंड कंट्रोल (AEW&C) एयरक्राफ्ट की परियोजना को मंजूरी दी.
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की अध्यक्षता वाली रक्षा मामलों की कैबिनेट कमिटी (CCS) ने बुधवार को भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के लिए करीब 11 हजार करोड़ की 6 नए एयरबोर्न अर्ली वॉर्निंग एंड कंट्रोल (AEW&C) एयरक्राफ्ट की परियोजना को मंजूरी दी. इसको रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने तैयार किया था. 200 किमी है AEW&C सिस्टम की रेंज मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नया AEW&C सिस्टम एयरबस ए321 पर आधारित होगा. इससे पहले इंडियन एयर फोर्स ने पहला स्वदेशी AEW&C सिस्टम 2017 में शामिल किया था. नेत्रा AEW&C नामक इस सिस्टम को डीआरडीओ की ओर से विकसित किया गया था, जिसकी रेंज करीब 200 किलोमीटर की है. वहीं, नया AEW&C सिस्टम अत्याधुनिक होगा. अभी दो नेत्रा सिस्टम सेवा दे रहे हैं. एयर इंडिया 6 विमान DRDO को सौंपेगा, जिन्हें वह मॉडिफाई कर AEW&C के साथ फिट करेगा. एयर इंडिया की ओर से दिए जाने वाले विमान या तो ए-319 एस या ए-321 वेरिएंट होंगे.More Related News
