
AIMIM ने संभल को बताया गाजियों की धरती, BJP नेता ने कहा- कुरान में जिक्र हुआ तो छोड़ दूंगा सियासत
Zee News
संभल (Sambhal) के सिरसी में बुधवार को होने वाली ओवैसी (Owaisi) की जनसभा के लिये लगाये गए पोस्टरों में संभल को 'गाजियों की धरती' (इस्लाम के वीर योद्धाओं की धरती) लिखा गया है.
संभल: उत्तर प्रदेश के संभल (Sambhal) जिले में आल इंडिया मजलिस—ए—इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ और हैदराबाद से सांसद असदउद्दीन ओवैसी (Asauddin Owaisi) की जनसभा के लिए लगे पोस्टर में संभल को 'गाज़ियों की धरती'' बताये जाने पर विवाद खड़ा हो गया है.
संभल जिले के सिरसी में बुधवार को होने वाली ओवैसी की जनसभा के लिये लगाये गए पोस्टरों में संभल को 'गाजियों की धरती' (इस्लाम के वीर योद्धाओं की धरती) लिखा गया है. इस पर विवाद खड़ा हो गया है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने AIMIM इन पोस्टरों पर सख्त ऐतराज जताया है, जिसके चलते वे पोस्टर हटा दिए गए हैं.
More Related News
