
AIIMS: राष्ट्रपति Ramnath Kovind की हालत स्थिर, हो सकती है बाइपास सर्जरी
Zee News
President Health Bulletin: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) को 27 मार्च की दोपहर दिल्ली स्थित एम्स (AIIMS) ले जाया गया. जांच करने के बाद डाक्टरों ने उन्हें बाइपास सर्जरी कराने की सलाह दी, जो 30 मार्च को सुबह में होने की संभावना है.’
नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) की हालत स्थिर है और उन्हें आगे की जांच के लिये एम्स (AIIMS) ले जाया गया है, जहां मंगलवार को उनकी बाइपास सर्जरी की जा सकती है. राष्ट्रपति भवन के बयान में यह जानकारी दी गई है. राष्ट्रपति भवन ने कहा, ‘नियमित मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों द्वारा राष्ट्रपति की देखरेख की जा रही है. उनकी हालत स्थिर है एवं विशेषज्ञ उनकी देखरेख कर रहे हैं.’ बयान के अनुसार, ‘राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को 27 मार्च की दोपहर को दिल्ली स्थित एम्स ले जाया गया. जांच करने के बाद डाक्टरों ने उन्हें बाइपास सर्जरी कराने की सलाह दी, जो 30 मार्च को सुबह में होने की संभावना है.’ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को शुक्रवार सुबह सीने में तकलीफ होने के बाद स्वास्थ्य जांच के लिये सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल (R R Hospital ) लाया गया था. हॉस्पिटल के मेडिकल बुलेटिन में भी उनके रेफर होने की जानकारी साझा की गई थी.More Related News
