
Ahmedabad में कोरोना वैक्सीनेशन न करवाने वालों पर सख्ती, पब्लिक प्लेस पर 20 सितंबर से एंट्री बैन
Zee News
सरकार की अपील के बाद भी बहुत सारे लोग अब भी कोरोना वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) के लिए सामने नहीं आ रहे हैं. इसे देखते हुए अहमदाबाद में सख्त कदम उठाए जाने की घोषणा की गई है.
अहमदाबाद: सरकार की तमाम अपील के बावजूद देश में बहुत सारे लोग अब भी कोरोना वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) के लिए सामने नहीं आ रहे हैं. इसे देखते हुए सरकारी महकमों ने सख्ती करनी शुरू कर दी है.
अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (AMC) ने शुक्रवार को वैक्सीन न लगवाने वालों पर सख्ती करने का ऐलान किया. AMC ने कहा कि कोरोना का टीका (Corona Vaccination) न लगवाने वालों को अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट, जिम और सरकारी दफ्तरों में घुसने की परमीशन नहीं दी जाएगी. इसके साथ ही उन्हें लाइब्रेरी, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और साबरमती रिवरफ्रंट पर जाने नहीं दिया जाएगा.
More Related News
