
Afghanistan से अपने 'समर्थक' अफगानियों को निकालेगा India, देश में देगा शरण!
Zee News
अफगानिस्तान (Afghanistan) में तेजी से बिगड़ रहे हालात को देखते हुए भारत (India) सरकार ने बड़ा फैसला किया है.
नई दिल्ली: अफगानिस्तान (Afghanistan) में तेजी से बिगड़ रहे हालात को देखते हुए भारत (India) सरकार ने बड़ा फैसला किया है. वह अफगानिस्तान में फंसे भारत समर्थक नागरिकों को निकालकर उन्हें देश में शरण (Refuge) देगा. सूत्रों के मुताबिक अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान (Taliban) जिस तेजी से प्रांतों पर कब्जे कर रहा है. उससे भारत (India) के साथ मिलकर काम करने वाले शांति पसंद पत्रकारों, लेखकों, एक्टिविस्टों, अल्पसंख्यक वर्गों समेत तमाम लोगों की जान खतरे में पड़ती जा है. ऐसे में भारत सरकार ने अफगानिस्तान के इन नागरिकों को वहां से निकालकर भारत में शरण (Refuge) देने का फैसला किया है. हालांकि अभी ऐसे लोगों की संख्या तय नहीं है. ऐसे नागरिकों को भारत में लॉन्ग टर्म वीजा प्रदान किया जाएगा.More Related News
