Afghanistan में पाकिस्तान का रणनीतिक हित भारतीय प्रभाव का मुकाबला करना, US रिपोर्ट से खुलासा
Zee News
ईरान (Iran) ने अफगानिस्तान (Afghanistan) से अमेरिकी फौज (US Army) और गठबंधन सेना की वापसी का स्वागत किया है. हालांकि ईरान को भविष्य में क्षेत्र की अस्थिरता की चिंता सता रही है. इसीबीच तेहरान ने तालिबान (Taliban) के इस्लामी अमीरात की पुन: स्थापना का विरोध किया है.
वाशिंगटन: अफगानिस्तान (Afghanistan) में पाकिस्तान के सामरिक सुरक्षा का मकसद निश्चित रूप से भारतीय प्रभाव का मुकाबला करने के साथ पाकिस्तानी क्षेत्र में अफगान गृह युद्ध के अप्रत्यक्ष असर को कम करना है. एक अमेरिकी महानिरीक्षक (US Officer) ने रक्षा खुफिया एजेंसी से मिली जानकारियों का हवाला देते हुए यह बात कही है. दरअसल अमेरिकी विदेश मंत्रालय के महानिरीक्षक कार्यालय ने अफगानिस्तान पर अपनी नवीनतम तिमाही रिपोर्ट में कहा, 'अफगान तालिबान के साथ संबंध बरकरार रखते हुए पाकिस्तान ने शांति वार्ताओं को समर्थन देना जारी रखा हुआ है.' अमेरिकी डिफेंस सीक्रेट एजेंसी (DIA) के हवाले से इस खबर की पुष्टि हुई है.More Related News
