
Acid Attack: Girlfriend ने Boyfriend पर फेंका तेजाब, दूसरी लड़की से करने जा रहा था शादी
Zee News
Girlfriend Acid Attack On Boyfriend: वारदात को अंजाम देने के लिए सोनम ने पीड़ित देवेंद्र को एक बहाने से अपने घर बुलाया था. सोनम से उससे कहा था कि मेरा पंखा खराब हो गया है, उसे ठीक करने में तुम्हारी चाहिए. फिर जैसे ही देवेंद्र, सोनम के घर पहुंचा तो उसने तेजाब से हमला कर दिया.
आगरा: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) से ब्वॉयफ्रेंड पर तेजाब से हमले का एक सनसनीखेज मामला (Girlfriend Acid Attack On Boyfriend) सामने आया है. यहां गर्लफ्रेंड ने लड़के पर तेजाब से इसलिए फेंक दिया क्योंकि वह किसी दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा था. बता दें कि आरोपी युवती का नाम सोनम है. वह आगरा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में नर्स है. वहीं पीड़ित लड़का देवेंद्र एक पैथोलॉजी में असिस्टेंट की जॉब करता है. ये दोनों लंबे वक्त से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे.More Related News
