
Abbas Ansari: अब्बास अंसारी का नया ठिकाना बनी कासगंज जेल, तीन अलग-अलग जेलों में बंद बाहुबली परिवार
Zee News
पत्नी की गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद यूपी विधायक अब्बास अंसारी को कासगंज जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश की एक स्थानीय अदालत ने हाल ही में मऊ सदर विधायक और मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी थी.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बाहुबली और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी और उनके परिवार की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की बहू को गिरफ्तार किए जाने के कुछ दिनों बाद ही उनके पति अब्बास अंसारी को चित्रकूट जेल से कासगंज गेज में शिफ्ट कर दिया गया है.
बता दें कि मुख्तार अंसारी पिछले कई सालों से बंदा जेल में बाद हैं, जबकि उनकी बहू निकहत को हाल ही में पुलिस ने गिरफ्तार कर चित्रकूट जेल में रखा है. निकहत अपने पति से मिलने के लिए चित्रकूट जेल गई थी. पुलिस के अनुसार, निकहत मुलाकात की औपचारिकताएं पूरी किए बिना ही जेल के अंदर पहुंची थीं.
