
AAP MLA ने अपनी ही सरकार पर साधा निशाना, कहा- दिल्ली में कोरोना से हालात बेहद खराब; लगे लॉकडाउन
Zee News
दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक शोएब इकबाल (Shoaib Iqbal) ने अपनी ही पार्टी पर सवाल खड़े कर दिए हैं और दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है.
नई दिल्ली: कोरोना वायरस का संक्रमण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ता जा रहा है और रोजाना 20 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं. इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक शोएब इकबाल (Shoaib Iqbal) ने अपनी ही पार्टी पर सवाल खड़े कर दिए हैं और दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है. दिल्ली में अरविन्द सरकार के द्वारा वैश्विक आपदा के समय में अपने संवैधानिक कर्तव्यों के निर्वहन में पूर्णतया विफल होने पर महामहिम देश के राष्ट्रपति जी को पत्र लिख कर दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की । दिल्ली के मटिया महल से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक शोएब इकबाल (Shoaib Iqbal) ने कहा, 'कोरोना से दिल्ली में स्थित बदतर हो गई है और यहां कोई काम नहीं हो रहा है.' उन्होंने आगे कहा, 'दिल्ली में ना बेड है, ना ऑक्सीजन है और ना ही दवाइयां मिल रही हैं. यहां कोई काम नहीं हो रहा है. ऐसे में दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए.'More Related News
