
AAP ने कहा- पंजाब की राजनीति के राखी सावंत हैं नवजोत सिंह सिद्धू
Zee News
सिद्धू ने बुधवार को भी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के बादल परिवार पर प्रहार किया था और उन पर आरोप लगाया था कि केंद्र के कृषि कानूनों की जड़ में वही हैं जिसको लेकर किसान पिछले कई महीनों से प्रदर्शन कर रहे हैं .
चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने केंद्र के विवादास्पद कृषि कानूनों को लेकर शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी की आलोचना की और इस मुद्दे पर उन्होंने दोनों पर नाटक करने के आरोप लगाए . आम आदमी पार्टी (आप) ने सिद्धू पर पलटवार किया और उन्हें पंजाब की राजनीति का ‘‘राखी सावंत’’ बताया . राखी सावंत बॉलीवुड की अभिनेत्री हैं .
सिद्धू ने शिअद को घेरा था सिद्धू ने बुधवार को भी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के बादल परिवार पर प्रहार किया था और उन पर आरोप लगाया था कि केंद्र के कृषि कानूनों की जड़ में वही हैं जिसको लेकर किसान पिछले कई महीनों से प्रदर्शन कर रहे हैं . शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कानूनों को पारित किए जाने के एक वर्ष पूरा होने पर शुक्रवार को दिल्ली में कानूनों के विरोध में मार्च निकाला, जिसके बाद पुलिस ने दोनों नेताओं को हिरासत में ले लिया .
