
AAP नेता पर भड़की राखी सांवत, कह दी ये बात; जानिए पूरा मामला
Zee News
राखी सांवत ने अपने पति रितेश की एक ट्वीट को शेयर करते हुए हुए कहा कि अब वो अकेली नहीं हैं, उनकी चिंता करने वाला भी कोई है.
नई दिल्ली. राखी सावंत हमेशा अपने अलग अंदाज के लिए चर्चा में रहती हैं. वे एक बार फिर से चर्चा में आई हैं. दरअसल, उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा को एक बयान के लिए आड़े हाथ लिया. पंजाब चुनाव की तैयारी में लगे राघव चड्डा ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब की राजनीति का राखी सावंत कहा था, जिसके चलते राखी का गुस्सा फूटा.
राजनीति में तो अक्सर लोग एक दूसरे पर वार-पलटवार करते हैं. लेकिन इस बार अभिनेत्री और मॉडल राखी सांवत इस मैदान में आ गई हैं. उन्होंने AAP नेता राघव चड्डा को खूब खरी खोटी सुनाई. राखी ने ऐसा रिएक्ट इसलिए किया क्योंकि बिना बात के उनका नाम इस मामले में घसीटा गया. उन्होंने एक चैनल से बात करते हुए कहा कि ' मुझसे और मेरे नाम से दूर रहो. जो मिस्टर चड्डा हो ना, अगर मेरा नाम लोगे तो मैं तुम्हारा चड्डा उतार दूंगी. अभी मैं ट्रेंडिंग में हूं'.
