
AAP के पूर्व विधायक Jarnail Singh का कोविड से निधन, केजरीवाल ने जताया शोक
Zee News
आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक जरनैल सिंह का निधन हो गया है. कुछ दिन पहले वे कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके निधन पर शोक जताया है.
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक (MLA) जरनैल सिंह (Jarnail Singh) का निधन हो गया है. 47 वर्षीय सिंह कुछ दिन पहले कोरोना से संक्रमित हो गए थे और उनका दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल में इलाज चल रहा था. उनके निधन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) समेत कई आप नेताओं ने दुख जताया है. Deeply saddened by the untimely demise of former Delhi MLA Sh Jarnail Singh ji. May God bless his soul. He will always be fondly remembered for his contributions to society. केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, 'दिल्ली के पूर्व विधायक जरनैल सिंह जी के असामयिक निधन से दुखी हूं. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. समाज की भलाई के लिए दिए गए उनके योगदानों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा.' — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal)More Related News
