Aaj Ka Panchang: 02 सितंबर को है दशमी की तिथि, चंद्रमा का मिथुन राशि में गोचर, जानें शुभ मुहूर्त और आज का राहु काल
ABP News
Aaj Ka Panchang, 02 September 2021: 02 सितंबर 2021 को पंचांग के अनुसार भाद्रपद (Bhadrapada 2021) मास की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है. आइए जानते हैं, शुभ मुहूर्त और आज का राहु काल (Aaj Ka Rahu Kaal).
Aaj Ka Panchang, 02 September 2021: 02 सितंबर 2021, गुरुवार का दिन महत्वपूर्ण है. पंचांग के अनुसार आज भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रहेगी. इसके साथ ही चंद्रमा को गोचर मिथुन राशि में बना हुआ है. आज का नक्षत्र आद्रा है. आज के पंचांग के अनुसार जानते हैं आज का राहु काल और शुभ मुहूर्त- आज की पूजाभगवान विष्णु की पूजा- पंचांग के अनुसार 02 सितंबर, को गुरुवार का दिन है. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का प्रिय दिन माना गया है. इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है. भगवान विष्णु की पूजा सभी प्रकार की मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाली बताई गई है. भगवान श्रीकृष्ण, भगवान विष्णु के आठवें अवतार हैं. भाद्रपद मास में कृष्ण पक्ष में पूजा करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है.More Related News