
900 साल पुरानी शिव मूर्ति लौटाने वाले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम भारत दौरे पर, जानिए क्या है उनका मुद्दा
Zee News
एबॉट भारत के वास्ते ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के विशेष व्यापार दूत के रूप में भारत का दौरा कर रहे हैं
नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने और व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (सीईसीए) पर भारतीय नेताओं के साथ बातचीत करने के लिए सोमवार से भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं. व्यापार दूत के रूप में पहुंचे भारत एबॉट भारत के वास्ते ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के विशेष व्यापार दूत के रूप में भारत का दौरा कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त बैरी ओ फैरेल एओ ने कहा, ‘‘एबॉट दो से छह अगस्त तक भारत में है और द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए भारतीय मंत्रियों, व्यापारियों के साथ बैठक करने के लिए उत्सुक है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘विशेष रूप से, एबॉट भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते पर चर्चा के लिए उत्सुक हैं, जो भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई लोगों के पारस्परिक लाभ के वास्ते हमारे आर्थिक संबंधों को और मजबूत करेगा.’’More Related News
