
9/11 Attack: अमेरिका के सीने में मौजूद सबसे बड़ा जख्म, जानिए कैसे हुए हमले
Zee News
अमेरिका के सीने में मौजूद आज तक के सबसे बड़े ज़ख्म 9/11 हमले को 20 साल मुकम्मल हो गए हैं. इस हमले के दुनिया भर ने एक आतंक के एक नए चेहरे से मुलाकात की थी. हमले को 20 साल हो गए हैं आज तक अमेरिका की ज़हन में ताजा और कई सदियां गुजर जाने के बाद ताजा ही रहेगा.
नई दिल्ली: अमेरिका के सीने में मौजूद आज तक के सबसे बड़े ज़ख्म 9/11 हमले को 20 साल मुकम्मल हो गए हैं. इस हमले के दुनिया भर ने एक आतंक के एक नए चेहरे से मुलाकात की थी. हमले को 20 साल हो गए हैं आज तक अमेरिका की ज़हन में ताजा और कई सदियां गुजर जाने के बाद ताजा ही रहेगा. 11 सितंबर 2001 की सुबह के 8 से 9 बजे के बीच का वक्त जब ज्यादातर लोगों के दफ्तर पहुंचने का वक्त होता है. दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों में से एक अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेंड सेंटर में सुबह करीब पौने 9 बजे कुछ ऐसा हुआ कि देखते देखते लाशों को ढेर लग गया. 3 हजार से ज्यादा लोगों की मौत इन हमलों के लिए अल कायदा के 19 आतंकियों ने चार विमान हाइजैक किए थे. दो विमानों को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के टॉवर्स में टकरा दिया, जबकि तीसरे विमान से पेंटागन पर हमला किया गया. इस हमले में अमेरिका का वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पूरी तरह से तबाह हो गया था. साथ ही 3 हजार के करीब लोगों की मौत हो गई थी और 6 हजार के करीब लोग जख्मी हुए थे. साल 2001 में अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश थे.More Related News
