
9/11 की 20वीं बरसी पर बोले PM मोदी- आतंकी हमलों का हल भारत के मानवीय मूल्यों में है
Zee News
उन्होंने कहा, 'आज 11 सितंबर यानी 9/11 है. दुनिया के तारीख की एक ऐसी तारीख जिसे मानवता पर प्रहार के लिए जाना जाता है. लेकिन इसी तारीख ने पूरे आलम को काफी कुछ सिखाया भी.
अहमदाबाद: वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि आज दुनिया यह मानने लगी है कि 9/11 जैसी त्रासदियों का मुसतकिल हाल भारत द्वारा सिखाए गए इंसानी अकदार में पाया जा सकता है. उन्होंने हमलों की 20वीं बरसी पर कहा कि '9/11' की तारीख को इंसानियत पर हमले के लिए याद किया जाता है और इसने हमें कई चीजें सिखाई हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में सरदारधाम भवन का वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लॉन्चा किया जहां पर रोजगार के आकांक्षियों और छात्रों को ट्रेनिंग दी जाएगी. उन्होंने सरदार धाम - द्वितीय चरण के कन्या छात्रावास का भूमि पूजन भी किया.More Related News
