
9 साल की मासूम के साथ यौन उत्पीड़न, 5 घंटे तक बंधक बनाकर रखा
Zee News
पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई थी, जिसकी मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची. बच्ची को 5 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया था.
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में 9 साल की मासूम बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की घटना सामने आई है. इससे पहले आरोपी ने बच्ची को 5 घंटे तक बंधक बनाकर रखा. पुलिस के मुताबिक, ये घटना शालीमार बाग की है. आरोपी की पहचान सलीम नाम के युवक के तौर पर हुई है जिसने बच्ची को 5 घंटे तक बंधक बनाकर रखा और उसके बाद इस घटना को अंजाम दिया.More Related News
