)
8th Pay Commission के इंतजार के बीच यहां DA में 10% की बंपर बढ़ोतरी, होली से पहले खत्म होगा केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार ? 5 सालों का पैटर्न देखिए
Zee News
DA Hike Latest Update: 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों के लागू होने का इंतजार करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को है.केरल सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (DR) में 10 % की बढ़ोतरी कर उसे 25 फीसदी से बढ़ाकर 35 फीसदी कर दिया है.
DA Hike: 8वें वेतन आयोग( 8th Pay Commission) की सिफारिशों के लागू होने का इंतजार करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को है. 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के मियाद दिसंबर 2025 में खत्म होने के बाद माना जा रहा है कि अगले साल मार्च-अप्रैल के आसपास 8th Pay Commission की सिफारिशें लागू हो जाएंगी. केंद्रीय कर्मचारियों को जहां महंगाई भत्ते (DA Hike) में बड़े इजाफे का इंतजार है तो वहीं केरल सरकार ने अपने राज्य के सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में होली से पहले 10 फीसदी की बढ़ोतरी का तोहफा दे दिया. केरल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते का ऐलान किया है. 10 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है.
10 फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता
केंद्रीय कर्मचारियों के इंतजार के बीच केरल के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते यानी DA में बंपर बढ़ोतरी हुई है. महंगाई भत्ता 10 फीसदी से अधिक बढ़ गया है. केरल सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (DR) में 10 % की बढ़ोतरी कर उसे 25 फीसदी से बढ़ाकर 35 फीसदी कर दिया है. बढ़ा हुआ भत्ता मार्च 2026 की सैलरी में जुड़कर मिलेगा.
क्या होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए होगा ऐलान ?
केरल सरकार ने तोहफा दे दिया, अब केंद्रीय कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के ऐलान का इंतजार है. अगर पिछले 5 सालों के पैटर्न को देखें तो महंगाई भत्ता का ऐलान मार्च के महीने में होता रहा है. ऐसे में उम्मीद है कि केंद्र सरकार इस बार भी होली से पहले कर्मचारियों के लिए DA/DR में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है.
