)
84 गांव एक साथ वीरान! फिर जो हुआ... कुलधरा की खौफनाक दास्तान सुनकर कांप जाएगी आपकी रूह
Zee News
Haunted village Kuldhara: हम सबने बचपन में भूतों की कहानियां तो बहुत सुनी हैं, लेकिन क्या आपने कभी ऐसे गांव के बारे में सुना है जहां के लोग एक रात में गांव को खाली करके कहीं चले गये हों,भारत में एक ऐसा गांव है जो रातों रात वीरान हो गया, आज तक किसी को पता नहीं चल पाया कि इस गांव के लाग कहां चले गये, लोग इस घटना को अलग अलग नजरिए से देखते हैं, लेकिन इसके पीछे की सच्चाई आखिर है क्या?
Haunted village Kuldhara: राजस्थान के जैसलमेर का कुलधरा एक ऐसा गांव है जो रातों रात वीरान हो गया, बताया जाता है कि इस गांव के लोग एक रात अचानक से गांव को छोड़कर चले गए और यह गांव वीरान हो गया, भारत के इतिहास का यह एक ऐसा गांव है जिसे लोग भूतिया गांव भी कहते हैं, आज के समय में यह गांव एक पर्यटन स्थल बन चुका है, इस गांव में घूमने के लिये दूर दूर से लोग आते हैं, लेकिन आज भी इस गांव में रात में रुकना मना है, इसे भारतीय पुरात्तव सर्वेक्षण विभाग के द्वारा संरक्षित किया जा रहा है, इस गांव में रात में पर्यटकों का रुकना मना है.
