
8 महीने के बच्चे को आया ने पीटा और फेंक दिया, CCTV में कैद हुई दर्दनाक घटना
Zee News
बच्चे के पिता ने दो दिन पहले ही अपने घर में सीसीटीवी कैमरा लगवाया था, जब उसके पड़ोसियों ने बच्चों के रोने की आवाज सुनने की शिकायत की थी.
सूरतः गुजरात के सूरत शहर में आठ महीने के एक बच्चे की आया (महिला देखभालकर्मी) द्वारा कथित तौर पर पीटे जाने और प्रताड़ित करने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना का वीडियो बाल गृह में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.
बच्चे के हत्या की कोशिश उन्होंने बताया कि महिला की पहचान कोमल टंडेलकर के रूप में हुई है. उसे बच्चे की हत्या के प्रयास के आरोप में हिरासत में लिया गया है. रांदेर थाने के निरीक्षक पी. एल. चौधरी ने बताया कि शहर के एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे को ब्रेन हैमरेज हुआ है. आठ माह का यह बच्चा कामकाजी दंपति के जुड़वां बच्चों में से एक है.
More Related News
