)
79,000 करोड़ की ढाल! राफेल-तेजस की उड़ान अब होगी HD सबूतों के साथ, IAF ने लगाया 'डिजिटल पहरेदार'
Zee News
IAF safety system: भारतीय वायुसेना अब अपने हवाई अड्डों को और भी स्मार्ट और सुरक्षित बनाने जा रही है. अब रनवे पर विमान कब उतरा और कब उड़ा, इसका एक-एक पल हाई-टेक कैमरों की नजर में होगा. इसके लिए एक खास ऑटोमैटिक सिस्टम लाया जा रहा है, जो खराब मौसम या अंधेरे में भी वैसी ही साफ रिकॉर्डिंग करेगा जैसी दिन के उजाले में होती है.
IAF safety system: भारतीय वायुसेना अपने कई एयरबेस पर एक नया ऑटोमैटिक टेक-ऑफ और लैंडिंग रिकॉर्डिंग सिस्टम लगाने जा रही है. इस सिस्टम को हाल ही में रक्षा अधिग्रहण परिषद यानी DAC द्वारा मंजूर किए गए 79,000 करोड़ रुपये के बड़े रक्षा पैकेज के तहत हरी झंडी मिल गई है. यह सिस्टम हर मौसम में विमानों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखेगा. इस नए सिस्टम के आने के बाद, रनवे और टैक्सीवे के आसपास हाई-डेफिनेशन कैमरों और सेंसर्स का एक जाल बिछाया जाएगा. यह सिस्टम न केवल विमान की रफ्तार और एंगल को रिकॉर्ड करेगा, बल्कि रनवे पर अचानक आने वाले किसी जानवर, गाड़ी या इंसान की जानकारी भी तुरंत देगा.
