)
77 साल पहले भारत में उतरा था एशिया का पहला फाइटर जेट, इंडियन एयरफोर्स के 'बेंट नेल्स' बने पहले पायलट
Zee News
Indian Air Force 2025: आज इंडियन एयरफोर्स अपना 93वां स्थापना दिवस मना रहा है. जिसके लिए हिंडन एयरबेस पर भारत के सबसे ताकतवर लड़ाकू विमानों और हथियारों का प्रदर्शन किया जा रहा है. ऐसे में जानना बेहद दिलचस्प हो जाता है कि इंडियन एयरफोर्स का पहला फाइटर जेट भारत की धरती पर कब आया और इसे उड़ाने वाले पायलट कौन थे.
India Air force first pilots: आज भारतीय वायुसेना दिवस के मौके पर हम उस ऐतिहासिक पल को याद कर रहे हैं जब देश ने पहली बार फाइटर जेट विमान का अनुभव किया था. साल 1948 की बात है. दिल्ली के पालम एयरफील्ड पर एशिया का पहला जेट लड़ाकू विमान उतरा था. इस विमान का नाम था 'डी हैविलैंड वैम्पायर'. इस जेट को उड़ाने की चुनौती इंडियन एयरफोर्स के चार बहादुर पायलटों ने स्वीकार की, जिन्हें 'बेंट नेल्स' नाम दिया गया. इन जांबाजों ने न केवल इतिहास रचा, बल्कि भारतीय वायुसेना के लिए जेट विमानों के एक नए और आधुनिक युग का दरवाजा भी खोल दिया.
