
71 साल के हुए PM नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति, मंत्रियों ने दी बधाई
Zee News
राष्ट्रपति कोविंद ने अपने पैगाम में कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं.'
नई दिल्ली: वज़ीरे आज़म नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय मंत्रियों, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और दूसरी कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें शुभाकमनाएं दीं और उनके लिए लंबी उम्र का उम्मीद का इज़हार किया. भारत के प्रधानमंत्री श्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मेरी शुभेच्छा है कि आप स्वस्थ रहें और दीर्घायु प्राप्त कर ‘अहर्निशं सेवामहे’ की अपनी सर्वविदित भावना के साथ राष्ट्र सेवा का कार्य करते रहें। मोदी जी के रूप में देश को एक ऐसा सशक्त व निर्णायक नेतृत्व मिला है, जिसने दशकों से अपने अधिकारों से वंचित करोड़ों गरीबों को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर न सिर्फ उन्हें समाज में गरिमामयी जीवन दिया बल्कि अपने अथक परिश्रम से विश्वभर को यह दिखाया कि एक प्रजावत्सल नेतृत्व कैसा होता है। अपने अब तक के कार्यकाल में प्रधानमंत्रीजी ने विकास और सुशासन के कई नए अध्याय लिखे हैं। भारत को सशक्त, समृद्ध और स्वाभिमानी देश के रूप में विकसित करने का उनका स्वप्न पूरा हो, उनके जन्मदिन पर यही शुभकामना है। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य एवं लम्बी आयु प्रदान करें।
राष्ट्रपति कोविंद ने अपने पैगाम में कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. मेरी ख्वाहिश है कि आप सेहतमंद रहें और लंबी उम्र हासिल कर 'अहर्निशं सेवामहे' की अपनी नेक ख्वाहिश के साथ कौम की खिदमत करत रहें.' — Rajnath Singh (@rajnathsingh)
