
7 साल मुस्लिम और 71 साल हिंदू, पढ़िए अजित डोवल की सबसे सीक्रेट स्टोरी
Zee News
क्या आप जानते हैं कि अजित डोवल जब पाकिस्तान में थे, तो उनका ये राज खुल गया था कि वो मुस्लिम नहीं, हिंदू हैं. 78 साल की उम्र में वो 7 साल मुस्लिम और 71 साल हिंदू रहे हैं.
नई दिल्ली: अजित डोवल की जिंदगी की ऐसी कई सारी कहानियां हैं, जिनके बारे में जानकर हर कोई दंग रह जाता है. पाकिस्तान में डोवल के नाम का खौफ किस कदर है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वो 7 साल तक एक सीक्रेट एजेंट बनकर खुफिया जानकारी जुटाते रहे और पड़ोसी मुल्क को इस बात की भनक तक नहीं लगी. दुश्मन देश के लिए डोवल किसी खौफनाक मंजर से कम नहीं हैं. क्या आप जानते हैं कि एक बार पाकिस्तान के एक शख्स ने ये पता लगा लिया था कि वो मुस्लिम नहीं, बल्कि हिंदू हैं. फिर क्या हुआ, आपको बताते हैं..
पाकिस्तान में खुल गई थी अजित डोवल की पोल अजित डोवल करीब सात साल तक पाकिस्तान में भारत के जासूस बनकर रहे. उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया था कि पाकिस्तान में एक बार उनकी पोल खुल गई थी. एक शख्स को इस बात की भनक लग गई थी कि वो मुसलमान नहीं बल्कि हिंदू हैं.
