
7 और महिला एथलीटों का कोच पर आरोप- फिजियोथैरेपी के बहाने सालों तक करता रहा यौन उत्पीड़न
NDTV India
खेल प्रशिक्षक पी नागराजन पर यौन उत्पीड़न की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं. अब सात और महिला एथलीटों ने पी नागराजन के खिलाफ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है. कोच पर आरोप है कि वह कई साल से महिला एथलीटों का यौन उत्पीड़न करता आ रहा है.
खेल प्रशिक्षक पी नागराजन पर कई महिला एथलीटों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. पी नागराजन पर फिजियोथेरैपी के बहाने महिला एथलीटों से यौन उत्पीड़न करने के आरोपों की जांच पहले से ही चल रही है. पुलिस के मुताबिक आरोपी कोच कई साल से महिला एथलीटों का यौन उत्पीड़न करता आ रहा है. आरोपी के खिलाफ की गई पहली शिकायत के बाद अन्य एथलीटों ने भी आरोपी की घिनौनी हरकतों को उजागर किया है. जांच के दौरान कई महिला एथलीटों ने आगे आकर आरोपी के खिलाफ जानकारी और गवाही दी है. आरोपी कोच नागराजन के खिलाफ हाल ही में यौन अपराधों की सात और शिकायतें हुई हैं.












