
69000 शिक्षक भर्ती मामले में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन उग्र, डिप्टी सीएम केशव मौर्य के आवास के बाहर हंगामा
Zee News
भर्ती में घोटाले का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश की राजधानी में कई दिनों से अलग-अलग स्थानों पर धरना दे रहे हैं. कालिदास मार्ग पहुंचकर अभ्यर्थियों ने सड़क पर लेटकर प्रदर्शन किया. अभ्यर्थी डिप्टी सीएम के आवास के मेन गेट तक पहुंच गए. बता दें कि यहीं पर सीएम योगी का आवास भी है. मौके पर पहुंची पुलिस अभ्यर्थियों को वहां से बलपूर्वक हटाया.
संकल्प दुबे/लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बेसिक शिक्षा विभाग के अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज हो गया है. इस कड़ी में आज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सरकारी आवास के बाहर सुबह 69000 शिक्षक भर्ती मामले के अभ्यर्थियों ने धरना प्रदर्शन किया. उनके हाथों में कथित आरक्षण घोटाले से संबंधित तख्तियां थीं. जिसमें 27 प्रतिशत और 21 प्रतिशत आरक्षण की मांग को पूरा करने की बात कही गई थी. अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती में आरक्षण नियमों का पालन न होने का आरोप लगा रहे हैं. राजधानी में कई दिनों से अलग-अलग स्थानों पर धरना भर्ती में घोटाले का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश की राजधानी में कई दिनों से अलग-अलग स्थानों पर धरना दे रहे हैं. कालिदास मार्ग पहुंचकर अभ्यर्थियों ने सड़क पर लेटकर प्रदर्शन किया. अभ्यर्थी डिप्टी सीएम के आवास के मेन गेट तक पहुंच गए. बता दें कि यहीं पर सीएम योगी का आवास भी है. मौके पर पहुंची पुलिस अभ्यर्थियों को वहां से बलपूर्वक हटाया.More Related News
