)
60 सेकेंड, 4500 राउंड फायरिंग! DRDO बना रहा ये धांसू तोप, ड्रोन-मिसाइलों से सात जन्मों की दुश्मनी; ₹800 करोड़ लागत
Zee News
Indian Army Gatling autocannon: भारतीय सेना ने आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (ARDE) की जमीनआधारित गैटलिंग ऑटोकेनन सिस्टम को तेजी से विकसित करने का फैसला किया है. यह सेना को दुश्मन के ड्रोन, कम ऊंचाई पर उड़ने वाली मिसाइलों और अन्य खतरों को बर्बाद करने के लिए तगड़ी ताकत देगा.
Indian Army Gatling autocannon: ऑपरेशन सिंदूर के बाद, पाकिस्तान को जिस तरह से इंडियन आर्मी ने धूल चटाई. उससे दुनिया वाकिफ है. हालांकि, इस दौरान मिसाइल व लड़ाकू विमानों के इतर एक अन्य हथियारों काफी चर्चा में रहा. स्वॉर्म ड्रोन्स यानी एक साथ झुंड में हमला करने वाले ड्रोन. ऐसे में, भविष्य में ऐसे ही हमलों से निपटने के लिए इंडियन आर्मी बेहद प्रभावी और घातक हथियार पर बड़ा दांव लगा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, ARDE की गैटलिंग ऑटोकेनन प्रोजेक्ट को अब पूर्ण-स्पेक्ट्रम क्लोज-इन वेपन सिस्टम (CIWS) के रूप में बदल दिया गया है, जो जमीन पर सेना के कमांड पोस्ट और लॉजिस्टिक्स हब्स को अभेद्य सुरक्षा देगी. ऐसे में आइए इसकी रेंज व मारक क्षमता के बारे में आसान भाषा में समझते हैं.
