
60 सेकेंड में खत्म होगा Coronavirus! मार्केट में लॉन्च हुआ Herbal Mouth Sanitizer
Zee News
अब कोरोना के संक्रमण को मुंह में ही खत्म किया जा सकेेगा. मार्केट में हर्बल माउथ सैनिटाइजर लॉन्च कर दिया गया है. दिन में तीन-चार बार इसे पानी में मिलाकर गरारे करने से कोरोना संक्रमण को खत्म किया जा सकता है.
लखनऊ: कोरोना के वायरस (Coronavirus) मुंह से बाहर निकलकर दूसरे को संक्रमित न करें, इसलिए मास्क का चलन बढ़ाने को कहा गया है. यही वायरस विषाणु मुंह-नाक के रास्ते फेफड़े तक पहुंचकर उन्हें नुकसान पहुंचा रहे हैं. अगर इस वायरस को मुंह में खत्म कर दिया जाए तो न यह सीने को संक्रमित कर पाएगा, न ही थूक के जरिए बाहर निकलकर लोगों को बीमार करेगा. इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश (UP) निवासी अमेरिकी वैज्ञानिक ने एक हर्बल माउथ सैनिटाइजर (Herbal Mouth Sanitizer) तैयार किया है. इसके प्रयोग से कोरोना वायरस मुंह में ही नष्ट हो जाएगा. यह पूरी तरह से प्राकृतिक है. इसमें किसी प्रकार का कोई कैमिकल नहीं मिलाया गया है. सिद्धार्थनगर के बांसी के मूल निवासी और अमेरिका के मेरीलैंड में यूनिफाम्र्ड सर्विसेज आफ हेल्थ साइंस में वैज्ञानिक सहायक प्रोफेसर डॉ. शाश्वत शरद श्रीवास्तव ने ऐसा हर्बल सैनिटाइजर बनाया है, जिससे 60 सेकेंड तक गरारा करने पर कोरोना वायरस नष्ट हो जाता है.More Related News
