)
6,173KM रफ्तार, तबाही धुंआधार! रूस ने Su-30MKI को थमाई 'FOX-KILLER' मिसाइल; बेखौफ होकर हमला करेगी इंडियन एयरफोर्स
Zee News
Su-30MKI RVV-BD Missile: नई दिल्ली और मॉस्को ने भारतीय वायुसेना के लिए RVV-BD मिसाइल की आपूर्ति के लिए एक बड़ी डील को हरी झंडी दिखाई है. यह मिसाइल दुनिया की सबसे लंबी दूरी तक मार करने वाली हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों में से एक मानी जाती है.
Fox Killer missile deal: भारत अपनी हवाई ताकत को पूरी तरह से अभेद्य बनाने की तैयारी में है. दरअसल, क्षेत्रीय खतरों को देखते हुए, भारत और रूस के बीच RVV-BD यानी RVV-BD Missile की खरीद के लिए ऐतिहासिक डील हुई है. आपको बता दें, यह कोई और मिसाइल नहीं बल्कि, रूस की बेहद घातक मानी जाने वाली 'फॉक्स किलर' मिसाइल है. इसकी रेंज इतनी अधिक है कि इंडियन एयरफोर्स अपनी सीमा में रहते हुए, दुश्मन के कमांड सेंटर से लेकर बंकरों तक को पूरी तरह तबाह कर सकती है. ऐसे में आइए इस डील और मिसाइल की खासियत के बारे में विस्तार से जानते हैं.
