)
5th Gen फाइटर जेट का होगा भरमार! नासिक प्लांट बनेगा Su-57E और AMCA का हब, इंडियन एयरफोर्स का बड़ा कदम
Zee News
Su-57E and AMCA: रूस ने नासिक प्लांट को Su-57E को-प्रोडक्शन के लिए बेस्ट ऑप्शन माना है, क्योंकि यहां MiG-21 जेट्स और बाद में Su-30MKI फाइटर जेट्स को असेंबल किया गया था.
Su-57E and AMCA: इंडियन एयरफोर्स के नासिक प्लांट को 5th जेन फाइटर जेट का हब माना जा रहा है, ऐसा इसलिए क्योंकि इंडियन एयरफोर्स का अपना AMCA और रूस का Su-57E फाइटर जेट को बनाने की तैयार नासिक प्लांट में ही की जा रही है. इंडियन एयरफोर्स अपनी एयर कॉम्बैट की ताकत को अगले लेवल तक ले जाने के लिए Su-57E फाइटर जेट की खरीद पर विचार कर रही है. Su-57E रूस का एक्सपोर्ट वर्जन है और इसे भारत में हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के नासिक प्लांट में लोकल लेवल पर भी बनाया जा सकता है. यह कदम नासिक प्लांट के लिए नई जान फूंकने जैसा है, जो पहले से ही रूसी जेट्स के लिए प्रसिद्ध रहा है और अब देशी प्रोग्राम्स के लिए भी तैयार है.
