)
5th-Gen की जंग में अब भारत देगा माकूल जवाब, AMCA प्रोजेक्ट में अडानी-MTAR की जोड़ी ने मारी जोरदार एंट्री
Zee News
AMCA fighter jet: इंडियन एयरफोर्स 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान के लैस होने के बेहद करीब है. इसी कड़ी में, इसके प्रोपोटाइप के लिए लगाई बोली में, अडानी ग्रुप ने एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के साथ डील की है. जिससे AMCA के डेवलपमेंट में जबरदस्त तेजी आएगी.
AMCA fighter jet: AMCA भारतीय वायुसेना के लिए 5वीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट बनाने का देश का सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण सैन्य अनुसंधान एवं विकास कार्यक्रम है. इस प्रोजेक्ट के तहत, भारत खुद को अमेरिका, रूस और चीन जैसे देशों के क्लब में शामिल कर लेगा. जिनके पास अपनी खुद की स्टील्थ तकनीक है. बिजनेस स्टैंडर्ड ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि, अदानी समूह ने इस रेस में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए प्रमुख रक्षा विनिर्माण कंपनी एमटीएआर टेक्नोलॉजीज (MTAR Technologies) के साथ डील की है. यह डील AMCA प्रोटोटाइप यानी शुरुआती मॉडल के निर्माण के लिए लगाई गई बोली का हिस्सा है.
