
57 कश्मीरी पंडित शिक्षकों को आतंकी संगठन टीआरएफ के मुखपत्र ने दी धमकी, खौफ में लोग
Zee News
घाटी में विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत 6 हजार कश्मीरी पंडित कर्मचारियों के बीच भय पैदा हो गया है. आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) समूह की शाखा द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के मुखपत्र कश्मीर फाइट ब्लॉग की ओर से यह धमकी दी गई है.
श्रीनगर: कश्मीर के हिंदुओं में एक बार फिर खौफ बढ़ गया है. आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) समूह की शाखा द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के मुखपत्र कश्मीर फाइट ब्लॉग की ओर से यह धमकी दी गई है. कश्मीर फाइट ब्लॉग ने घाटी में पीएम पुनर्वास पैकेज (पीएमआरपी) के तहत शिक्षकों के रूप में काम कर रहे 57 कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को यह धमकी दी है. इन कर्मचारियों के नाम वाले धमकी भरे पत्र से वर्तमान में घाटी में विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत 6 हजार कश्मीरी पंडित कर्मचारियों के बीच भय पैदा हो गया है. बीजेपी ने उस सूची के लीक होने की भी जांच की मांग की है, जिसे आतंकवादी संगठन से जुड़े एक ब्लॉग द्वारा प्रकाशित किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था.
24 हिंदुओं की हो चुकी है हत्या कश्मीरी पंडितों के विभिन्न संगठनों ने पिछले एक साल के दौरान घाटी में आतंकवादियों द्वारा 24 कश्मीरी और गैर कश्मीरी हिंदुओं की हत्या की पृष्ठभूमि में जारी इन धमकियों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है. कश्मीरी पंडित संगठनों ने इस बात की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है कि कैसे कर्मचारियों के नाम आतंकवादी संगठन को लीक किए गए.
