
'52 गज का दामन' की सिंगर Renuka Panwar ने हाईवे पर किया Desi Dance, देखिए VIDEO
Zee News
रेणुका के ज़रिए शेयर किए गए वीडियो में वो एक हाइवे पर देसी डांस करती दिखाई दे रही हैं. इस दौरान रेणुका ने नीले रंग का गाउन पहन रखा है.
नई दिल्ली: एक से बढ़कर एक हरियाणवी गाने देने वाली सिंगर रेणुका पंवार (Renuka Panwar) सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. आए रोज वो अपने फैंस के लिए ताजा तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया. जो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है. रेणुका के ज़रिए शेयर किए गए वीडियो में वो एक हाइवे पर देसी डांस करती दिखाई दे रही हैं. इस दौरान रेणुका ने नीले रंग का गाउन पहन रखा है. जिसमें वो हमेशा की तरह बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं. रेणुका पंवार (Renuka Panwar) के इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. महज कुछ ही घंटों में इस वीडियो को 40 हजार के करीब लाइक्स मिल चुके हैं. इसके अलावा सैकड़ों की तादाद में कमेंट भी किए जा रहे हैं.More Related News
