)
500 KM तक तबाही मचाने को तैयार भारत की 'प्रलय' मिसाइल, खासियत जान दुश्मन की नींद हो जाएगी हराम
Zee News
DRDO ने 28 और 29 जुलाई को ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से प्रलय मिसाइल के दो सफल परीक्षण किए. यह मिसाइल पूरी तरह स्वदेशी है, जो 150 से 500 किलोमीटर तक मार कर सकती है. इसकी सटीकता, रेंज और आधुनिक तकनीक इसे बेहद खास बनाती है.
भारत ने अपनी रक्षा ताकत को और मजबूत करते हुए 'प्रलय' मिसाइल के दो लगातार सफल परीक्षण किए हैं. ये परीक्षण 28 और 29 जुलाई को ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किए गए. यह मिसाइल पूरी तरह से देश में बनी है और इसकी मारक क्षमता बेहद खतरनाक मानी जा रही है. इसे आने वाले समय में भारतीय सेना में शामिल किया जा सकता है.
More Related News
