
50 लाख के लिए 'भाई' को किया किडनैप, फिरौती न मिलने पर जिंदा जलाकर मारा
Zee News
अपहरणकर्ता दीपक मेहता मृतक नीतीश का ममेरा भाई है और उसे गलत कामों की लत लग गई थी. वह सट्टेबाजी में पैसे खर्च करता था और स्कूल में घाटा होने पर वह गलत हरकतों का आदी बन चुका था.
नालंदा: बिहार के नालंदा जिले में 50 लाख की फिरौती के लिए अपहरण किये गए युवक की हत्या कर दी गई है. आशनगर नगर स्कूल से मिले सबूतों के आधार पर इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है. थाना मूसेपुर मोहल्ले से बीते 16 अक्टूबर को 50 लाख रुपये फिरौती के लिए युवक का अपहरण किया गया था. बाद में फिरौती की रकम न मिलने पर युवक को जिंदा जला दिया गया.
इस मामले में पुलिस ने एक स्कूल के प्रिंसिपल समेत दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है. सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी के नेतृत्व में बिहार पुलिस खोजी कुत्ते के साथ आशनगर स्थित मदर टेरेसा माइकल्स स्कूल पहुंची, जहां से इस मर्डर केस से जुड़े कई सबूत मिले हैं.
