
5 साल की बच्ची ने जवानों के साथ गाया राष्ट्रगान, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO
Zee News
वायरल हो रहे वीडियो में एक 5 साल की बच्ची आर्मी जवानों के साथ राष्ट्रगान गा रही है. जो दिखने में भी बहुत खूबसूरत और मासूम है.
नई दिल्ली: आज पूरा हिंदुस्तान स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मना रहा है. इस मौके पर आपने भी राष्ट्रगान तो सुना ही होगा. राष्ट्रगान एक ऐसा गीत है जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रगान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं लेकिन इन वीडियो में एक वीडियो ऐसा जिसे लोगों से बहुत प्यार मिल रहा है और तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में एक 5 साल की बच्ची आर्मी जवानों के साथ राष्ट्रगान गा रही है. जो दिखने में भी बहुत खूबसूरत और मासूम है. वीडियो में राष्ट्रगान गा रही बच्ची का नाम एस्टर हनामते (Esther Hnamte) है. ये मणिपुर की रहने वाली है. साथ ही यह वीडियो Esther Hnamte Official नाम के यूट्यूप चैनल पर रिलीज किया है.More Related News
