
5 प्वाइंट्स में जानें क्यों सबसे अहम है 'इंडिया' गठबंधन की तीसरी बैठक, आज से मुंबई में शुरू
Zee News
2024 में केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए सरकार को पटखनी देने के लिए बने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया'की सबसे अहम बैठक आज से मुंबई में शुरू होने जा रही है. मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में यह दो दिवसीय बैठक आयोजित होगी.
नई दिल्ली. 2024 में केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए सरकार को पटखनी देने के लिए बने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया'की सबसे अहम बैठक आज से मुंबई में शुरू होने जा रही है. मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में यह दो दिवसीय बैठक आयोजित होगी. इस बैठक में करीब 28 राजनीतिक पार्टियों के नेता शामिल हो सकते हैं और अगले साल लोकसभा चुनाव में एनडीए को पटखनी देने की 'मास्टर प्लानिंग' पर चर्चा कर सकते हैं.
More Related News
