
5 दिन के अंदर BJP को बंगाल में तीसरा झटका, विधायक सौमेन राय TMC में शामिल
Zee News
पिछले एक हफ्ता में भाजपा के दो दूसरे विधायक बांकुरा जिले के विष्णुपुर से तन्मय घोष और उत्तर 24 परगना जिले के बगदा से बिस्वजीत दास तृणमूल में शामिल हुए.
कोलकाता: शनिवार को एक और विधायक के तृणमूल खेमे में शामिल होने के बाद अब BJP से विधायकों के पार्टी छोड़ने और टीएमसी में शामिल होने वालों की तादाद चार हो गई. कालियागंज के विधायक सौमेन रॉय शनिवार को राज्यमंत्री और पार्टी नेता पार्थ चटर्जी की मौजूदगी में कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए. रॉय ने पार्टी में अपनी वापसी को सही ठहराते हुए कहा, 'मुझे कुछ हालात की वजह से कालियागंज से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ना पड़ा. लेकिन मेरी आत्मा और दिल तृणमूल से ही जुड़े हैं. मैं वज़ीरे आला ममता बनर्जी के कोशिशों की हिमायत करने के लिए फिर से पार्टी में शामिल हुआ हूं. मैं उस समय के लिए पार्टी से माफी मांगता हूं, जब मैं उसके साथ नहीं था.'More Related News
