)
5वीं पीढ़ी का बादशाह! राफेल का खेल बिगाड़ने उतरा रूस, भारत को थमा गया Su-57E का धांसू ऑफर; क्या कहता है इंडिया?
Zee News
Su-57E Fighter Jet India offer: भारत और रूस के बीच रक्षा संबंधों में एक नया अध्याय शुरू हो सकता है. रूस ने भारत को अपने अत्याधुनिक फिफ्थ जनरेशन लड़ाकू विमान सुखोई Su-57E का एक बहुत ही आकर्षक प्रस्ताव दिया है. इस प्रस्ताव में सिर्फ विमान की बिक्री नहीं, बल्कि एडवांस टेक्नोलॉजी का हस्तांतरण और भारतीय हथियारों को इसमें जोड़ने का भी वादा किया गया है.
Su-57E Fighter Jet India offer: पिछले कुछ सालों में, फ्रांस भारत के लिए एक प्रमुख रक्षा भागीदार बनकर उभरा है, खासकर राफेल लड़ाकू विमान सौदे के बाद. अब रूस, जो ऐतिहासिक रूप से भारत का सबसे बड़ा रक्षा आपूर्तिकर्ता रहा है, वापस से अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है. इसी रणनीति के तहत, रूस ने भारत को अपने फिफ्थ जनरेशन लड़ाकू विमान सुखोई Su-57E के लिए एक नया और बेहतर प्रस्ताव दिया है. इस प्रस्ताव को खास तौर पर भारत की मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भरता की नीतियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, और यह सीधे तौर पर राफेल को चुनौती देता है.
