
45 साल पहले हुए Plane Crash में जिसे माना जा रहा था मरा, वह जिंदा निकला; अब जल्द होगा परिवार से मिलन
Zee News
केरल के रहने वाले साजिद थुंगल को करीब 45 साल पहले हुए विमान हादसे में मृत समझा जा रहा था. उनके परिवार को लग रहा था कि साजिद अब कभी नहीं आएंगे, लेकिन इतने सालों बाद वह वापस लौट आए हैं. जो विमान हादसे का शिकार हुआ था, उसमें साजिद सवार ही नहीं हुए थे, इसलिए उनकी जान बच गई.
नई दिल्ली: करीब 45 साल पहले हुए विमान हादसे (Plane Crash) में जिस व्यक्ति की मौत की बात कही गई थी, वो जिंदा है और जल्द ही अपने परिवार से मिलने वाला है. भारतीय मूल के साजिद थुंगल (Sajid Thungal) ने 1974 में खाड़ी देश जाने के लिए अपना घर छोड़ दिया था, उस समय उनकी उम्र महज 22 साल थी. आज 70 साल के हो चुके साजिद अपने परिवार से मिलने के लिए बेताब हैं. उनके परिवार के सदस्यों के लिए भी यह किसी चमत्कार से कम नहीं है कि जिसे वह सालों से मृत मानकर चल रहे थे वह जिंदा है. ‘मिरर’ की रिपोर्ट के अनुसार, साजिद थुंगल (Sajid Thungal) मूल रूप से केरल के कोट्टायम के रहने वाले हैं. वह कमाई के लिए घर छोड़कर अबू धाबी (Abu Dhabi) में बस गए थे. उस वक्त उनके परिवार में चार बहनें, तीन भाई और माता-पिता थे. साजिद अबू धाबी में मलयालम फिल्मों की स्क्रीनिंग और भारत के कलाकारों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया करते थे. 1976 में साजिद ने कलाकारों की एक मंडली के साथ कुछ दिन भी बिताए थे, लेकिन फिर यह बताया गया कि एक विमान दुर्घटना में मंडली के सभी सदस्यों की मृत्यु हो गई है. जिसके बाद से साजिद के परिवार को उनकी कोई खबर नहीं थी.More Related News
