
41 वर्षों में कहां से कहां पहुंची भाजपा? अटल के सपनों को साकार कर रहे हैं मोदी
Zee News
कांग्रेस के बाद भाजपा इकलौती ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसे केंद्र में पूर्ण बहुमत मिला है. वर्तमान में भाजपा और उसके नेतृत्व वाले NDA की देश के 17 राज्यों में सरकार है.
नई दिल्ली: वर्तमान में केंद्र और देश के सबसे अधिक राज्यों में शासन करने वाली भारतीय जनता पार्टी की स्थापना को 41 साल हो गये हैं. पार्टी ने कई उतार चढ़ाव देखते हुए जमीन से आसमान तक का सफर तय किया. अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में करोड़ों कार्यकर्ताओं के उत्साह के साथ 6 अप्रैल 1980 को भाजपा का जन्म हुआ था. कांग्रेस के बाद भाजपा इकलौती ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसे केंद्र में पूर्ण बहुमत मिला है. वर्तमान में भाजपा और उसके नेतृत्व वाले NDA की देश के 17 राज्यों में सरकार है. बीते दो लोकसभा चुनावों से पीएम मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा लगातार पूर्ण बहुमत हासिल कर रही है.More Related News
