)
36 आएंगे, तबाही मचाएंगे! इंडियन एयरफोर्स खरीदेगी 5वीं पीढ़ी के Su-57? फिर देश की मिट्टी में ही बनेंगे 90 और लड़ाकू विमान
Zee News
India Su-57 deal: इंडियन एयरफोर्स का इरादा इस शुरुआती खरीद के बाद हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के नासिक प्लांट में तीन से पांच अतिरिक्त स्क्वाड्रन के स्थानीय उत्पादन को भी सुनिश्चित करना है.
India Su-57 deal: इंडियन एयरफोर्स की ताकत में जबरदस्त इजाफा होने वाला है. इस बार दांव दुनिया के सबसे ताकतवर फाइटर जेट में से एक पांचवीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ लड़ाकू विमान पर लगा है. रिपोर्ट के मुताबिक, भारत Su-57 के दो स्क्वाड्रन को अपने खेमे में शामिल करने पर विचार कर रहा है. इस फैसले का उद्देश्य न केवल भारत के लड़ाकू विमान स्क्वाड्रन की कमी को पूरा करना है, बल्कि क्षेत्रीय खतरों, खासकर चीन और पाकिस्तान से निपटने के लिए हवाई सुरक्षा को भी मजबूत करना है.
More Related News
